दिल्ली :आयकर विभाग द्वारा हवाला कारोबारियों के ठिकानों पर की गई छापेमारी, 14 करोड़ किया गया जप्त

देश/एजेंसी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आयकर विभाग ने दिल्ली क्षेत्र में बेहिसाब नकदी रुटिंग और संचालन की गतिविधि में शामिल कई हवाला ऑपरेटरों के विरूद्ध तलाशी और जब्ती की कार्रवाई की।

वित्त मंत्रालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि छापेमारी में विभिन्न फर्जी संस्थाओं का उपयोग फर्जी खरीद / बिक्री बिलों को तैयार करने के लिए किया जा रहा है और अनेक बैंक खातों के माध्यम से बेहिसाब धन की रुटिंग की जा रही है की जानकारी मिली है ।साथ ही कहा गया कि ऐसी फर्जी संस्थाएं दो महीने के बाद बंद कर दी जाती हैं और नई संस्थाएं बना ली जाती हैं।

वहीं छापेमारी में 300 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की बिक्रियों को छुपाने तथा फर्जी खरीदों को लेकर दोषी प्रमाणित करने वाले कागजातों का भी पता चला है।

छापेमारी में बेहिसाब 14 करोड़ रुपये नकद और 2 करोड़ रुपये मूल्य का बुलियन जब्त किया गया है।