Tag: आयकर

  • भोपाल : चूड़ी कारोबारी की 125 करोड़ की संपत्ति को आयकर विभाग ने किया अटैच

    मध्यप्रदेश /एजेंसी

    भाेपाल प्रदेश में बेनामी संपत्ति पर कार्रवाई का अब तक का सबसे बड़ा मामला सामने आया है। आयकर विभाग ने राजधानी के चूड़ी और जमीन कारोबारी पीयूष गुप्ता की लगभग 125 करोड़ रु. बाजार मूल्य की 225 बेनामी संपत्तियां अटैच कर दी हैं।

    ये संपत्तियां भाेपाल और मप्र के अन्य जिलाें के अलावा मुंबई के गोरेगांव, आगरा, गोवा में हैं। करीब 265 एकड़ रबके की जमीनें मिली हैं, इनमें 45 प्लाॅट, दुकान और फ्लैट भी शामिल हैं। बता दें कि विभाग ने पिछले साल अगस्त 2020 में गोल्डन कंपनी के मालिक पीयूष गुप्ता के कई ठिकानों पर छापा मारा था।


    इसमें जब्त दस्तावेजों से खुलासा हुआ था कि गुप्ता ने अपने कुछ कर्मचारियों के नाम से करोड़ों रुपए की संपत्तियां खरीदी हैं। जबकि कर्मचारियों को इस बारे में कुछ भी नहीं बताया गया था। आयकर सूत्रों के मुताबिक गुप्ता की कंपनी में कई रिटायर्ड अफसरों के निवेश का भी पता चला है। फिलहाल उनके नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।

  • देश :अभिनेत्री तापसी पन्नू में आयकर छापेमारी के बाद तोड़ी चुप्पी ,कह दी ये बात …


    देश /डेस्क 

    आयकर विभाग बीते तीन दोनों से फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर हस्तियों से जुड़े टैक्स चोरी मामले में जांच कर रही है।मालूम हो कि जांच में आयकर विभाग ने बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू और फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के घर छापेमारी की। विभाग द्वारा मुंबई , पुणे सहित 28 स्थानों पर छापेमारी की गई ।जिसके बाद पूरे बॉलीवुड में हड़कंप मच गया है ।






    आईटी के मुताबिक  इस जांच में बॉलीवुड की 650 करोड़ रुपये की टैक्स अनियमितता मिली है। वहीं अब इस मामले में अभिनेत्री तापसी पन्नू ने चुप्पी तोड़ कर ट्विटर पर अपनी बात रखी है। 
    तापसी ने तीन ट्वीट किए और  कहा कि ‘कथित पांच करोड़ रुपये की रसीद जो मैंने भविष्य के लिए रखा है, क्योंकि मैंने उन पैसों को लेने से मना कर दिया था।’ 
    बता दें कि आयकर विभाग के अधिकारियों ने दावा किया था तापसी पन्नू को पांच करोड़ रुपये का नकद भुगतान किया गया था और उसकी रसीद छापेमारी के दौरान उनके घर से मिली है।


    तापसी ने एक अन्य ट्वीट में वित्त मंत्री पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि ‘माननीय वित्त मंत्री के मुताबिक 2013 में मेरे यहां छापे मारी हुई थी।’साथ ही तापसी ने कहा अब में सस्ती नहीं हूं ।


    बता दें कि आयकर विभाग ने अपने एक बयान में बताया था कि बॉलीवुड की दो प्रमुख फिल्म निर्माण कंपनियों, एक अभिनेत्री और दो टैलेंट मैंनेजमेंट कंपनियों पर तीन मार्च से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत  मुंबई और पुणे, हैदराबाद और दिल्ली में छानबीन की जा रही है। इसके साथ ही एजेंसी ने अबतक कुल 28 स्थानों पर छापे मारी की हैं।






  • दिल्ली :आयकर विभाग द्वारा हवाला कारोबारियों के ठिकानों पर की गई छापेमारी, 14 करोड़ किया गया जप्त

    देश/एजेंसी

    आयकर विभाग ने दिल्ली क्षेत्र में बेहिसाब नकदी रुटिंग और संचालन की गतिविधि में शामिल कई हवाला ऑपरेटरों के विरूद्ध तलाशी और जब्ती की कार्रवाई की।

    वित्त मंत्रालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि छापेमारी में विभिन्न फर्जी संस्थाओं का उपयोग फर्जी खरीद / बिक्री बिलों को तैयार करने के लिए किया जा रहा है और अनेक बैंक खातों के माध्यम से बेहिसाब धन की रुटिंग की जा रही है की जानकारी मिली है ।साथ ही कहा गया कि ऐसी फर्जी संस्थाएं दो महीने के बाद बंद कर दी जाती हैं और नई संस्थाएं बना ली जाती हैं।

    वहीं छापेमारी में 300 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की बिक्रियों को छुपाने तथा फर्जी खरीदों को लेकर दोषी प्रमाणित करने वाले कागजातों का भी पता चला है।

    छापेमारी में बेहिसाब 14 करोड़ रुपये नकद और 2 करोड़ रुपये मूल्य का बुलियन जब्त किया गया है।