देश : कोरोना के 23 हजार नए मरीज मिले 336 की हुई मौत

देश/डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 23,068 नए मामले आने के बाद कुल पाॅजिटिव मामलों की संख्या 1,01,46,846 पहुंच चुकी है। वहीं 336 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,47,092 हुई।

मालूम हो कि देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 2,81,919 है। 24,661 डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 97,17,834 हुई।

आईसीएमआर द्वारा बताया गया कि देश में गुरुवार (24 दिसंबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 16,63,05,762 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 9,97,396 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं