खोरीबाड़ी /चंदन मंडल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!खोरीबाड़ी में केंसर व आर्थिक समस्या से जूझ रहे परिवार में एक महिला को समाजसेवी आकाश लामा ने एक महीने की दवाई प्रदान कर सहायता किया. आकाश लामा ने बताया उन्हें सूचना मिली कि एक परिवार खोरीबाड़ी में आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं. जिसमें एक महिला केंसर से पीड़ित है . इसी कड़ी में गुरुवार को उक्त परिवार के घर जाकर एक महीने का दवाई देकर सहायता प्रदान किया .
साथ ही उक्त परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया . उन्होंने बताया खोरीबाड़ी में केंसर से पीड़ित महिला की परिवार आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं और उनकी परिवार की हालत काफी दयनीय हो गई है. आपदा की इस घड़ी में उक्त परिवार किस तरह के आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं . इसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता है . इसलिए उक्त परिवार को मेरे तरफ से छोटी सी मदद करने हेतु गुरुवार को उनके घर पहुंच कर एक महीने की दवाई देते हुए एक छोटी सी मदद किया . इस मौके पर आकाश लामा के अलावे , खोरीबाड़ी – बुढागंज मंडल अध्यक्ष कल्याण कुमार प्रसाद व महासचिव शक्तिजय बारोई उपस्थित थे .