पूर्णिया/प्रतिनिधि
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुर्णिया जिला कृषि पदाधिकारी शंकर झा को निगरानी विभाग ने ख़ुसकीबाग स्थित कृषि कार्यालय से 1.50 लाख रुपये घुस के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया है ।मालूम हो कि जिला कृषि पदाधिकारी शंकर झा के ऊपर निगरानी द्वारा बहुत दिनों से नजर रखा जा रहा था ।निगरानी के डीएसपी विमलेंदु वर्मा ने बताया कि पिछले काफी दिनों से इस अधिकारी की शिकायत मिल रही थी ।
श्री वर्मा ने बताया कि खाद बीज के दुकानदार बमबम चौधरी द्वारा यह शिकायत कि गई थी कि दुकान के लाइसेंस का रेन्यूल करने के लिए उनसे घुस मांगा जा रहा है । श्री चौधरी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आज रंगे हाथो कृषि पदाधिकारी को गिरफ्तार किया गया है।