देश/डेस्क
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 19,556 नए मरीज मिले है ।जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,00,75,116 पहुंच चुकी है।
स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक 301 लोगो की मौत हुई है ।जिसके बाद बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 1,46,111 पहुंच चुकी है ।
मालूम हो कि मरीजों कि संख्या में लगातार कमी हो रही है और जनवरी के किसी सप्ताह से देश में कोरोना का टीका लगाया जाएगा ।
बता दे किं देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 2,92,518 है और कुल रिकवरी की संख्या 96,36,487 है।
आईसीएमआर द्वारा बताया गया कि देश में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 16,31,70,557 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 10,72,228 सैंपल कल टेस्ट किए गए है ।