देश : कोरोना के करीब 24 हजार नए मरीज मिले 355 की मौत

देश /डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा गुरुवार को जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस के 24,010 नए मरीज मिले हैं । जिसके बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या 99,56,558 पहुंच चुकी है ।

मालूम हो कि 355 लोगो की मौत हुई है और बीमारी से मृतकों की संख्या बढ़ कर 1,44,451 हो गई है ।

देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 3,22,366 है। बीते 24 घंटो में 33,291 लोग बीमारी से ठीक हुए है । अभी तक कुल 94,89,740 लोग ठीक हो चुके हैं ।

आईसीएमआर द्वारा बताया गया कि कोरोना वायरस के लिए कल(16 दिसंबर) तक कुल 15,78,05,240 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 11,58,960 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं ।