देश/डेस्क
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा सोमवार को रिपोर्ट जारी कर बताया गया कि बीते 24 घंटो में 27,071 नए कोरोना के मरीज मिले है ।जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 98,84,100 पहुंच चुकी है ।
बता दे की बीते एक सप्ताह से लगातार मरीजों कि संख्या में कमी आ रही है ।वहीं 336 लोगो की मौत हुई है जिसके बाद मृतकों कि संख्या बढ़ कर 1,43,355 हो चुकी है
देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 3,52,586 है।रविवार को 30,695 लोग ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए गए। वहीं अभी तक कुल 93,88,159 लोग बीमारी से ठीक हो चुके हैं ।
आईसीएमआर द्वारा बताया गया कि रविवार (13 दिसंबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 15,45,66,990 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 8,55,157 सैंपल कल टेस्ट किए गए है ।