रानी किरण उर्फ गुड़िया सिंह, चीफ रिपोर्टर, सुपौल।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सुपौल: भाजपा के जिलाध्यक्ष राम कुमार राय ने नगर परिषद, वार्ड नंबर -10 निवासी गौरव कुमार को जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। मनोनयन पत्र में जिलाध्यक्ष ने कहा है कि गौरव कुमार का पूरा परिवार लंबे समय से भाजपा से जुड़े हैं और उनके पिता भी जिला संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को निभा चुके हैं।
वह सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं
गौरव कुमार भी भाजपा के नगर संगठन में जुड़ कर काफी कार्य किए हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा है कि भाजपा जिला उपाध्यक्ष के रिक्त पद पर गौरव कुमार को मनोनीत किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे जिले भर में संगठन मजबूती की उम्मीद है। उन्होंने मनोनीत जिला उपाध्यक्ष से संगठन के लिए और आगे बढ़कर काम करने की उम्मीद जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। गौरव कुमार को जिलाध्यक्ष द्वारा जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दिए जाने पर पार्टी के सुमन कुमार चंद, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष प्रधान, रणधीर ठाकुर, सुरेश सुमन, जिला महामंत्री कुणाल ठाकुर, मनोज कुमार सिंह, राजधर यादव, मिथिलेश कुमार, प्रकाश झा, पियुष जायसवाल, संजीव कुमार झा, शंकर मंडल, दीपक ठाकुर, सुशील कुमार मोदी, विजय सिंह, बैद्यनाथ प्रसाद; नलिन जयसवाल ; राहुल झा, ओम प्रकाश गुप्ता आदि ने खुशी का इजहार करते हुए इसके लिए जिला उपाध्यक्ष को बधाई दी है। बता दें कि गौरव कुमार जमीन से जुड़े हुए हैं, यही कारण भी है कि मनोनयन के बाद हर कोई कह रहे हैं ‘ काम का मिला ईनाम, गौरव को जिला उपाध्यक्ष की कमान।”