देश : कोरोना के करीब 31 हजार नए मरीज मिले 412 की मौत

देश/डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देश में लगातार घट रही है संक्रमितों की संख्या

सक्रिय मरीजों की संख्या 4 लाख से है कम

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा गुरुवार को जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस के 31,522 नए मरीज मिले हैं जिसके बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 97 लाख 67 हजार 372 पहुंच चुकी है ।वहीं 412 लोगो की मौत बीमारी से हुई है ।देश में बीमारी से मरने वालो की संख्या 1,41,772 पहुंच चुकी है ।

वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या 3,72,293 है।वहीं 37,725 लोग ठीक होने के बाद डिस्चार्ज हुए है अभी तक कुल  92,53,306 लोग ठीक हो चुके हैं ।आईसीएमआर द्वारा बताया गया कि बुधवार  (9 दिसंबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 15,07,59,726 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 9,22,959 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं ।