बंगाल : ‘और नहीं अन्याय ‘ कार्यक्रम के तहत बीजेपी नेताओ ने चलाया जनसंपर्क अभियान ,ममता सरकार के तुष्टिकरण की नीति से लोगो को करवाया अवगत

बंगाल भाजपा के ‘और नहीं अन्याय’ कार्यक्रम के तहत नक्सलबाड़ी में भाजपा नेताओं के द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया गया . इस अभियान के तहत नक्सलबाड़ी में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के तुष्टिकरण की नीति से अवगत करवाते देखे गए ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बीजेपी नेताओं ने राज्य सरकार की विफलताओं की जानकारी लोगो को दी है ।

पश्चिम बंगाल में अपनी सत्ता बरकरार रखने के लिए एक तरफ तृणमूल कांग्रेस लगातार नागरिकों तक पहुंचने एवं उनका समर्थन प्राप्त करने की कोशिश में जुट चुकी है तो दूसरी तरफ मुख्य विपक्षी पार्टी बन चुकी भाजपा भी पीछे नहीं रहना चाहती है .इस कड़ी में ही भाजपा की ओर से शनिवार को नक्सलबाड़ी में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोगों को तृणमूल द्वारा किए गए अत्याचार और अन्याय की कहानी को बताया.

अभियान से संबंधित पर्चें का वितरण भी लोगों के बीच किया गया है. इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल , आनंदमय बर्मन, मनोरंजन मंडल, जिला सचिव दिलीप बारोई , मंडल अध्यक्ष मंगलू राय महासचिव राजकमल सरकार, टीकाराम दहाल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.