बिहार :कृषि कानूनों के विरोध में महागठबंधन देगी धरना ,तेजस्वी यादव ने कहा प्रधान मंत्री क्यो है गायब

बिहार /डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिहार के राजद नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने नए कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए शनिवार 5 दिसंबर को धरना देने की बात कही है ।नेता प्रतिपक्ष ने राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उक्त जानकारी दी और कहा कि सरकार अब किसानों से बातचीत कर रही है।

जबकि यह बातचीत कृषि कानून लाने से पहले की जानी चाहिए थी। उन्‍होंने कहा कि इतनी बड़ी समस्या आई हुई है लेकिन प्रधानमंत्री गायब हैं। क्‍या प्रधानमंत्री को किसानों से बात नहीं करनी चाहिए? तेजस्वी यादव ने कहा कि  एनडीए सरकार बनने के बाद से देश के सभी क्षेत्रों निजीकरण की बयार बह रही है। उन्‍होंने लोगों से नए कृषि कानूनों के खिलाफ सड़क पर उतरने का आह्वान किया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने वादा किया था कि 2022 तक के किसानों का आय दोगुना हो जाएगी। न्यूनतम समर्थन मूल्य को समाप्त कर देने के बाद किसानों की आय दोगुनी कैसे होगी? 


तेजस्‍वी ने आरोप लगाया कि सरकार कृषि सेक्टर को भी निजी हाथों में सौंपना चाहती है। कहा कि केंद्र सरकार का कृषि कानून किसान विरोधी है। देश में किसान की बुरी हालत है। वे अपना कर्ज नहीं चुका पा रहे हैं। तेजस्‍वी ने कहा कि कल सारे देश ने देखा कि किसानों ने विज्ञान भवन में न तो सरकार का पानी पिया ना ही खाना खाया। राष्‍ट्रीय जनता दल देश के किसानों के साथ है। कृषि कानूनों का हर स्‍तर पर विरोध किया जाएगा। मालूम हो कि गांधी मैदान स्थित गांधी जी की मूर्ति के सामने महागठबंधन के नेता धरना पर बैठेंगे ।