देश : कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 95 लाख के पार ,35 हजार से अधिक नए मरीज मिले

देश/डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में COVID19 के 35,551 नए मामले आने के बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 95,34,965 पहुंच चुकी है ।वहीं इस दौरान 526 लोगो की मौत हुई है ।

जिसके बाद बीमारी से मृतकों की संख्या बढ़ कर  1,38,648 पहुंच चुकी है ।मालूम हो कि  देश में सक्रिय मामलों की संख्या 4,22,943 है।बता दे कि बुधवार को 40,726 लोग अस्पतालो से डिस्चार्ज हुए है ।वहीं अभी तक कुल  89,73,373 बीमारी को मात देने में सफल हुए है ।

आईसीएमआर द्वारा बताया गया कि बुधवार (2 दिसंबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 14,35,57,647 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 11,11,698 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं ।