किशनगंज :शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे विधायक

किशनगंज /इरफान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पोठिया प्रखंड अन्तर्गत पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के जहाँगीरपुर पंचायत निवासी पंचायत समिति प्रतिनिधि रमेश लाल पंडित की अकस्मात मौत हो जाने से गांव में मातम पसर गया है ।

जानकारी के मुताबिक श्री पंडित का निधन पूजा करने के दौरान अकस्मात हृदय गति रुक जाने से हो गया । वही उनके निधन की सूचना पाकर किशनगंज कांग्रेस विधायक इजहार उल हसन मंगलवार को शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया है।