नक्सलबाड़ी /चंदन मंडल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रविवार को भाजपा नक्सलबाड़ी के वरिष्ठ नेता नारायण कुंडू का निधन हो गया. वे 58 वर्ष के थे. उनके निधन से पूरे जिले के भाजपाइयों शोक छा गया है.उनका शाम को नक्सलबाड़ी स्तिथ अन्य पूर्णा शमशान घाट कालीबाड़ी खेमची नदी में उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनके अंतिम संस्कार में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित व अन्य लोग पहुंचे . भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नम आंखों से भाजपा नेता नारायण कुंडु को अंतिम विदाई दी गई.
साथ ही भाजपा नेताओं के अलावा क्षेत्रीय लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. इस संबंध में भाजपा के जिला सचिव दिलीप बारोई ने बताया नारयण कुंडु भाजपा के नक्सलबाड़ी के पूर्व मंडल अध्यक्ष , पूर्व जिला उपाध्यक्ष के रूप काम कर चुके हैं. तथा अब मंडल उपाध्यक्ष के रूप में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली .लेकिन आज किसी ने नहीं सोचा था कि वह अचानक हमें छोड़ कर चले जायेंगे. इधर भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण कुंडु के निधन पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने शोक प्रकट किया है.