नक्सलबाड़ी /चंदन मंडल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!खोरीबाड़ी प्रखंड के रानीगंज बिन्नाबाड़ी मंडल अंतगर्त खुनियापुखरी स्थित बूथ संख्या 39 में 25 परिवारों ने अन्य पार्टियों को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है. भाजपा नेताओं ने शामिल होने वाले सभी नये सदस्यों को पार्टी का ध्वज पकड़ा कर उनका स्वागत किया .

इस संबंध में एससी जिला मोर्चा अध्यक्ष राजन बर्मन ने बताया केंद्र सरकार के द्वारा सहायता कार्य करते देखकर व समाज के लिए किए जा रहे सराहनीय कार्यों से प्रेरित होकर 25 परिवारों ने अन्य पार्टियों को छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। उन्होंने कहा भाजपा में शामिल होने वाले सभी नए सदस्यों को भारतीय जनता पार्टी में उचित मान व मर्यादा मिलेगी.
इस मौके पर राजन बर्मन के अलावे ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनिल राय, एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजय उराव , नंट्टू मंडल , बूथ अध्यक्ष सुरेश मुर्मू , सपन बर्मन सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे