किशनगंज /संवादाता
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिले में भास्कर महोत्सव आयोजन की तैयारियों के निमित्त जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर भवन का निरीक्षण सोमवार को किया गया था।
निरीक्षणोपरान्त अंबेडकर नगर भवन की साफ सफाई , जलापूर्ति,मंच की व्यवस्था एवं भवन के मरम्मत हेतु दिए गए निर्देश के आलोक में मरम्मती,जलापूर्ति, साफ सफाई व अन्य आवश्यक कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। दूसरी तरफ छठ महापर्व को लेकर सभी छठ घाटों की साफ सफाई ,बैरिकेटिंग,सुरक्षा व्यवस्था,विद्युत आपूर्ति, मिट्टी भराई आदि कार्य भी प्रारम्भ करा दिया गया है।

सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी रंजीत कुमार द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सभी प्रखंडों में बीडीओ , सीओ के द्वारा छठ की तैयारियों की समीक्षा की जा रही है तथा प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी भी छठ पर्व की तैयारियों की समीक्षा हेतु स्थलीय भ्रमण कर रहे हैं।जानकारी के मुताबिक सभी प्रखंड में आज प्रखण्ड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी छठ घाटों पर व्यवस्था ,तैयारियो हेतु घाटों का स्थलीय भ्रमण, निरीक्षण किए हैं ।