देश :बीते 24 घंटो में कोरोना के करीब 48 हजार नए मरीज मिले

देश /डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देश के अलग अलग हिस्सों पिछले 24 घंटों में COVID19 के 47,905 नए मामले आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 86,83,917 पहुंच चुकी है ।वहीं  550 लोगो की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़ कर  1,28,121 हो गई है ।

स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक देश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 4,89,294 है ।मालूम हो कि बीते 24 घंटो में 52,718 लोग बीमारी से ठीक हुए है, वहीं अभी तक कुल 80,66,502 लोग बीमारी से ठीक हो चुके है ।

आईसीएमआर द्वारा रिपोर्ट जारी कर बताया गया  कि बुधवार  (11 नवंबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 12,19,62,509 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 11,93,358 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं ।