किशनगंज /चंदन मंडल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गलगलिया से सटे बंगाल के पानीटंकी स्थित भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 41 वीं वाहिनी ए कम्पनी बीओपी के जवानों ने एक बंग्लादेशी नागरिक को दबोचने में सफल हुई है । एसएसबी 41 वीं वाहिनी से मिली जानकारी के अनुसार पकड़ा गया बंग्लादेशी अवैध रूप से भारत से नेपाल में प्रवेश कर रहा था ।
उसी दौरान चेकिंग के लिए एसएसबी के जवानों ने जब उसे रोका तो पूछताछ में वह वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया की वह बंग्लादेशी का रहने वाले हैं।

इसके बाद एसएसबी के जवानों ने उक्त बंग्लादेशी युवक को अपने हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार बंग्लादेशी का नाम मोहम्मद बरकातुल्ला (28) बंग्लादेश का रहने वाले हैं। एसएसबी ने अपनी सारी कार्रवाई करने के पश्चात उक्त बंग्लादेशी को खोरीबाड़ी थाने के हवाले कर दिया है।
दूसरी ओर खोरीबाड़ी थाना से मिली जानकारी के मुताबिक एसएसबी द्वारा गिरफ्तार उक्त बंग्लादेशी युवक के खिलाफ खोरीबाड़ी थाने में मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर दिया गया। बताते चलें कि इस तरह के मामले अक्सर देखे जाते हैं। वहीं एसएसबी जवान भी अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं। थोड़ा सा भी संदेह होने पर बांग्लादेशियों को अपने गिरफ्त में ले लेते हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसबी अधिकारी ने बताया सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई। एसएसबी हर आने जाने वाले लोगों पर पैनी नजर रख रही है।