बिहार :कांग्रेस में नहीं है दम,कांग्रेस पड़ चुकी है कमजोर – ओवेशी

किशनगंज /देवाशीष चटर्जी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


बुधवार के दिन प्रखंड क्षेत्र बहादुरगंज अंतर्गत रसल उच्च विद्यालय के मैदान में एआईएमआईएम पार्टी के कद्दावर नेता बैरिस्टर अशदुद्दीन ओवेशी ने की जनसभा,एमआईएम पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी अंजार नईमी के समर्थन में मांगा वोट।

जनसभा के दौरान एआईएमआईएम पार्टी के नेता ओवेशी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवम नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह आखरी चुनाव है।बिहार में भ्रष्टाचार एवं अपराध चरम सीमा तक बढ़ गया है।

बिहार में रोजगार की काफी कमी है।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आमजनो की तकलीफों से कोई वास्ता नहीं है।
वहीं उन्होंने कहा कि सीमांचल की बदहाली और बिहार में दिन-प्रतिदिन बढ़ रही बेरोजगारी से त्रस्त युवाओं के लिए उनके पास बोलने के लिए कोई शब्द नही है।हमारे साथ अल्लाह और आमजनता का समर्थन है।हम जमात की राजनीति करते हैं।जिस कारण अन्य पार्टी के लोगों को परेशानी हो रही है।

वहीं लॉकडाउन को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा लॉकडाउन के नाम पर लाखों युवाओं को जबरन बिहार बुलाकर क्वार्नटीन करने का कार्य किया गया।उस वक़्त भी एआईएमआईएम पार्टी के सभी नेता एवम कार्यकर्ता आमजनो की आँशु पोछने मे लगे हुए थे।

वहीं महागठबंधन की सरकार पर हमला करते हुए ओबेशी ने कहा कि कांग्रेस में अब दम नहीं है, कांग्रेस की सरकार अब पूरी तरह कमजोर हो चुकी है।

इस बार सभी लोग एकजुट होकर एमआईएम पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी अंजार नईमी को वोट देकर जिताने का कार्य करें ताकि आमजनों की सेवा करने का मौका मिले एवम क्षेत्र से बदहाली को दूर कर एक नए सिरे से एक अच्छे समाज का निर्माण किया जा सके।