किशनगंज /विजय कुमार साह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत 12 वीं बटालियन एसएसबी ओपी लाल पानी फतेहपुर के जवानों द्वारा नाका गस्ती के दौरान सोमवार की रात पिलर संख्या 150/02 के निकट 8 मवेशी जब्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रात के अंधेरे में मवेशी तस्करों ने नेपाल की ओर से 8 मवेशियों को लेकर भारत की सीमा में प्रवेश कर भीतर गया जहाँ एसएसबी के जवानों ने मवेशियों को पकड़ लिया।वहीं तस्करों ने अंधेरे का फायदा उठाकर नेपाल की ओर भाग निकला।इसकी जानकारी बीओपी इंचार्ज रविंद्र कुमार ने दी।