उत्तरप्रदेश :राज्यसभा चुनाव में बीजेपी ने लहराया परचम ,8 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

सपा महासचिव रामगोपाल यादव भी हुए निर्विरोध निर्वाचित

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निर्वाचित उम्मीदवारों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

देश /डेस्क

उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर राज्यसभा चुनाव के लिए हुए नामांकन के बाद आज सोमवार को सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए। मालूम हो कि  चुनाव के लिए मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी।राज्य सभा की 8 सीटों पर जहा बीजेपी ने कब्जा जमाया है वहीं एक पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव और एक पर बीएसपी के रामजी गौतम निर्वाचित होने में सफल हुए है ।

भाजपा के इन प्रत्याशियों को मिला उच्य सदन में स्थान :1. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी2. भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह3. पूर्व डीजीपी बृजलाल4.  नीरज शेखर5. हरिद्वार दुबे6. गीता शाक्य7. सीमा द्विवेदी8. बीएल वर्मा
निर्वाचित होने के बाद सभी नेताओ को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है ।सीएम ने कहा कि निश्चित रूप से सभी निर्वाचित सदस्य अंत्योदय से राष्ट्रोंदय के प्रदान मंत्री के संकल्प को पूरा करेंगे ।