नक्सलबाड़ी /चंदन मंडल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!खोरीबाड़ी – बुढागंज मंडल की ओर से खोरीबाड़ी अंचल के बूथ संख्या बुधसिंहजोत (63 ) में आज रविवार को एक बैठक कर एक योगदान समारोह का आयोजन किया गया। इस योगदान समारोह में 30 परिवारों ने प्राणनाथ सरकार के नेतृत्व में भाजपा का दामन थाम लिया।
इस दौरान जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष कंचन देवनाथ ने पार्टी का ध्वज पकड़ा कर उनलोगों का स्वागत किया। इस संबंध में खोरीबाड़ी- बुढागंज मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष तरुण सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार के द्वारा सहायता कार्य करते देखकर व समाज के लिए किए जा रहे सराहनीय कार्यों से प्रेरित होकर 30 परिवारों ने भाजपा का दामन थामा है।

उन्होंने कहा भाजपा में शामिल होने वाले सभी नए सदस्यों को भारतीय जनता पार्टी में उचित मान व मर्यादा मिलेगी। आगे उन्होंने कहा की राज्य का विकास तभी संभव है, जब वहां स्थिर सरकार हो और वह उद्योगों को विकसित करने के लिए अग्रसर हो। भाजपा की सरकार ने राज्य के विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं।
भाजपा सरकार के कारण देश के सभी राज्य काफी तेजी से विकसित हो रहे हैं। इसके बावजूद विपक्षी पार्टियों द्वारा भाजपा को बदनाम करने में जुटी हुई है। इस योगदान समारोह में केन मंडल अध्यक्ष कल्याण कुमार प्रसाद, महासचिव महेंद्र मेजर , मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष तरुण , मंडल उपाध्यक्ष संतोष कुमार प्रसाद व जयंत सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।