देश /डेस्क
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पिछले 24 घंटों में COVID19 के 54,366 नए मामले सामने आए है ।जिसके बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या 77,61,312 पहुंच चुकी है । वहीं इस अवधि में 690 लोगो की मौत हुई है ।
मालूम हो कि देश में महामारी से मरने वालो की संख्या बढ़ कर 1,17,306 हो गईं है । पिछले 24 घंटे में 20,303 की कमी के बाद कुल सक्रिय मामले 6,95,509 हो गए है ।
स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक बीते एक दिन में 73,979 लोग बीमारी से ठीक हुए है जिसके बाद अभी तक ठीक होने वाले नागरिकों कि संख्या 69,48,497 हो गई है ।