देश : बीते 24 घंटो में कोरोना के 78 हजार से अधिक नए मरीज मिले

देश/डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 78,524 नए मामले सामने आए और 971 मौतें हुईं।

जिसके बाद देश में COVID19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 68,35,656 है । जिसमें 9,02,425 सक्रिय मामले है जबकि 58,27,705 लोग बीमारी से ठीक हो चुके हैं ।

स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक देश में मृतकों कि संख्या बढ़ कर 1,05,526 हो गई है ।

वहीं बीते कल(7 अक्टूबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 8,34,65,975 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 11,94,321 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं।