किशनगंज :शहरी क्षेत्र में मौजूद है सर्वाधिक कोरोना के मरीज

किशनगंज/संवादाता

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिले में धीरे धीरे कोरोना कमजोर पड़ने लगी है ।मालूम हो कि जिले में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या 204 है । जिले में बीमारी से अभी तक 14 लोगो की मौत हुई है ।

जिला स्वास्थ विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को 12 नए मरीज मिले थे ।मालूम हो कि बीमारी ने सबसे अधिक शहरी क्षेत्र में अभी तक कहर बरपाया है और शहरी क्षेत्र में ही 11 लोगो की मौत बीमारी के वजह से हो गई है ।

यही नहीं वर्तमान में भी सर्वाधिक 86 सक्रिय मरीज शहरी क्षेत्र में ही मौजूद है ।उसके बावजूद बाज़ार में ना तो सामाजिक दूरी का पालन लोग कर रहे है और ना ही मास्क को प्राथमिकता दे रहे है ।

गौरतलब हो कि स्वास्थ विभाग के अनुसार जिले में अभी तक 95,955 सैंपल कलेक्ट किए गए । जिनमें 3246 संक्रमित मरीज मिले है ।जबकि 3,040 लोगो ने बीमारी को मात देने में कामियाब रहे है ।जिले में मरीजों कि रिकवरी दर 93.7% है