गलगलिया /चंदन मंडल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!किशनगंज जिले से सटे गलगलिया भारत – नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 41वीं वाहिनी अंतगर्त डांगुजोत बी कंपनी के जवानों ने सिंघयाजोत बस पड़ाव के निकट से गांजे के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया। एसएसबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी की 41वीं वाहिनी के डांगुजोत बी कंपनी के जवानों ने सिंघयाजोत बस पड़ाव पर एक महिला को रोककर उसकी चेकिंग की गई ।
चेकिंग के क्रम में उक्त महिला के पास से गांजा के दो पैकेट में से करीब दो किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया। एसएसबी के पूछताछ में महिला ने बताया कि वह गांजा किसी को देने वाली थी। गिरफ्तार महिला का नाम अनीता कर्जी उम्र 40 बताया गया है। एसएसबी अपनी सारी कार्रवाई करने के पश्चात जब्त गांजा व गिरफ्तार महिला को खोरीबाड़ी थाने के हवाले कर दिया गया।
खोरीबाड़ी पुलिस के अनुसार पुलिस अपनी सारी कागजती कार्रवाई करने के बाद उक्त महिला को न्यायालय भेज दिया । बताते चलें कि इस तरह के मामले अक्सर देखे जाते हैं। एसएसबी जवान अपनी पैनी नजर भी बनाए हुए रहते हैं। और जरा सा भी संदेह होने पर व गुप्त सूचना मिलते ही तुरंत आरोपी को दबोच लेते हैं।