बंगाल की जनता से बीजेपी ने मांगा 5 साल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घोटाले , सांप्रदायिक हिंसा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं की हत्या से बंगाल की जनता त्रस्त
देश /डेस्क
जन संवाद रैली के माध्यम से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल की मुख्य मंत्री ममता बनर्जी करारा प्रहार किया और बंगाल कि जनता से एक बार मौका देने की गुजारिश की । मंगलवार को बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में सोनार बांग्ला बनाइए ।
श्री शाह ने मोदी सरकार द्वारा बंगाल के लिए किए गए कार्यों से अवगत करवाया और कहा कि ममता दीदी कहती है कि अगर हमसे बंगाल नहीं संभालता तो आप आ कर संभाल लीजिए तो में कहता हूं कि बंगाल की जनता जल्द ही उनकी यह मनोकामना पूर्ण करेगी ।
श्री शाह ने बंगाल में हुए शारदा घोटाले सहित मालदा सहित अन्य जिले में हुई सांप्रदायिक हिंसा के लिए बंगाल सरकार को घेरा और कहा कि राज्य में पिछले दस सालो में बांग्ला देशी घुसपैठ , गौ तस्करी ,हिन्दुओं के ऊपर हिंसा के मामले बढ़े है ।

श्री शाह ने रविन्द्र नाथ टैगोर और स्वामी विवेकानंद सहित अन्य महापुरुषों का उदाहरण देते हुए कहा की जिस बंगाल में रविन्द्र संगीत की धुन सुनाई देती थी, वो बंगाल आज बम धमाकों से दहल रहा है।गोलियों की आवाज, हत्याओं और लोगों की चीखों से सुन्न रह गया है।कौमी दंगों से इसकी आत्मा को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है ।
श्री शाह ने कहा कि करोड़ों बंगालवासियों से कहना चाहता हूं कि आपने कम्युनिस्ट और तृणमूल दोनों को आजमाया है।एक मौका भाजपा को दीजिए, हमारी पांच साल की सरकार के बाद बंगाल में भ्रष्टाचार, टोलबाजी, घुसपैठ, परिवारवाद, बेरोजगारी, आतंक और हिंसा समाप्त हो जाएगी ।
श्री शाह ने सीएम ममता बनर्जी द्वारा CAA का विरोध करने पर भी निशाना साधा और कहा कि आखिर ममता क्यो नहीं चाहती कि बांग्लादेश से आए शरणार्थियों को उनका अधिकार मिले , ममता दीदी ने सड़क से लेकर संसद तक विरोध किया उनका यही विरोध उन्हें राजनैतिक शरणार्थी बना देगा ।