सावधान ! अपनी जकड़ मजबूत कर रहे है नशे के सौदागर, युवा पीढ़ी को नशे की लत लगाकर कर रहे है मोटी कमाई

शराब बंदी के बाद स्मैक सहित अन्य मादक पदार्थो के तस्कर जिले में बड़े पैमाने पर हुए सक्रिय

जिला पुलिस बहादुरगंज,किशनगंज ,कोचाधामन से दर्जनों नशे के सौदागरों को भेज चुकी है जेल

गलगलिया थाना क्षेत्र के इलाके के कई दुकानों पर धड़ल्ले से हो रही है मादक पदार्थों की बिक्री

नशे के खेल में बंगाल के तस्करो की संलिप्तता को पुलिस कर चुकी है उजागर

किशनगंज /चंदन मंडल

नशा हर रूप से सेहत के लिए हानिकारक है। इससे हर कोई वाकिब है,लेकिन फिर भी इन दिनों युवा वर्ग के अधिकांश लोग इसकी चंगुल में फंसते जा रहे हैं।हालात चुनौतीपूर्ण इसलिए भी होता जा रहा हैं क्योंकि अब युवा वर्ग शराब की बजाय सूखे नशे यानी स्मैक , चरस व नशीले ड्रग्स के चंगुल में फंस रहा है।इस नशे के दलदल में फंसने के बाद उनका कैरियर तो बर्बाद हो रहा है। साथ ही सेहत भी गंवा बैठ रहे हैं।इसकी वजह से प्रतिबंधित के बावजूद मादक पदार्थों की बिक्री कस्बा समेत गलगलिया थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हो रही है।

इसके बावजूद गलगलिया थाना पुलिस कोई कार्यवाही नहीं करते दिख रही है। जान के अंजान बने हुए हैं। बता दें कि इलाके में कई दुकानों पर आसानी से उपलब्ध होने के कारण युवा नशाकर बर्बाद होते जा रहे हैं। बसे -बसाये घर उजाड़ रहे हैं। सबकुछ जानने के बावजूद गलगलिया पुलिस व अन्य डिपार्टमेंट के लोग मौन धारण किए हुए हैं। गलगलिया थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाके में गांजा का कस लगाने वालो में बड़े पैमाने पर युवा शामिल है। हालांकि गांजा व अन्य चरस जैसे मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने की जिम्मेदारी नारकोटिक्स विभाग की होती है। इस विभाग के लोग छोटे कस्बों को रुख नहीं कर पाते हैं। हां गलगलिया की पुलिस जरुर अपनी दखल रखने की कोशिश बनाये रखती है।सूत्रों की मानें तो सिपाहियों के बिट स्तर पर नेटवर्क, चौकीदारों के इलाके में होने से पुलिस को सबकुछ मालूम होता है।

इतना कुछ होने के बावजूद व प्रतिबंधित होने के बाद भी गांजे की बिक्री समझ से परे हैं।गांजा को पुड़िया में बांधकर कुछ खास गलियों के दुकानों में खुलेआम बेची जा रही है।नशा का आदि युवा वर्ग नशे की लत पूरी करने के लिए नहीं चूकते हैं। लोगों के माने तो युवा वर्ग के लोग दिनभर नशे में ध्वस्त रहते हैं।इसलिए जल्द ही इसपर रोक लगायी जाये ताकि युवाओं की जिंदगी बर्बाद होने से बच सकें और अन्य युवाओं को इस नशे के चंगुल में फंसने से बचाया जा सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *