साइबर सुरक्षा :अपने वॉट्सएप पर कर ले ये छोटा सा बदलाव ,आप का वॉट्सएप हो जाएगा पूरी तरह सुरक्षित

डेस्क/न्यूज लेमनचूस

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आप अगर इस बात से परेशान है कि कोई आप के वॉट्सएप को हैक ना कर ले तो डरे मत हम आप को ऐसी बात बताने जा रहे है कि आप का वॉट्सएप पूरी तरह सुरक्षित रहेगा ।वॉट्सएप की इस सेटिंग को एक्टिवेट कर ले उसके बाद बेफिक्र होकर आप चैटिंग करे कोई हैक नहीं कर पाएगा ।

साइबर विशेषज्ञ के मुताबिक जब भी आप किसी नए मोबाइल में व्हाट्सएप अकाउंट लॉगिन करते हैं, तब व्हाट्सएप आपके रजिस्टर्ड फोन नंबर पर एक वेरिफिकेशन एसएमएस भेजता है। गलती से अगर किसी जालसाज के हाथ में आपका फोन है और आपने एसएमएस का प्रिव्यू लॉक स्क्रीन पर भी दिखाने की सेटिंग रखी हुई है तो आप बड़े खतरे में पड़ सकते हैं। 







इतना ही नहीं, इन दिनों ऐसे कई मैलवेयर आ गए हैं, जिनके जरिए हैकर्स दूर बैठकर भी आपके फोन पर आने वाला यह 6 डिजिट का कोड हासिल कर सकते हैं। यह कोड डालते ही आपका व्हाट्सएप अकाउंट उनके डिवाइस पर लॉगिन हो जाएगा। आपके अकाउंट का इस्तेमाल करके जालसाज आपके करीबी लोगों से पैसे तक मांग सकते हैं। लेकिन अगर आप थोड़ा सा बदलाव कर लेते है तो आप का वॉट्सएप पूरी तरह सुरक्षित हो जाता है और कोई हैक नहीं कर पाएगा ।






बहुत काम की यह सेटिंग है और समय भी बहुत कम लगता है ।

व्हाट्सएप में यूजर्स को टू-स्टेप वेरिफिकेशन (Two-Step Verification) नाम का एक फीचर दिया जाता है। इसमें आपको एक 6 डिजिट का कोड सेट करना होता है। इस फीचर का फायदा यह है कि जब भी आप किसी नए डिवाइस पर अपना व्हाट्सएप अकाउंट लॉगिन करते हैं तो आपसे यह कोड मांगा जाएगा। इतना ही नहीं, यह कोड आपसे बीच में भी कभी पूछा जा सकता है। 


ऐसे एक्टिवेट करें यह सेटिंग

टू-स्टेप वेरिफिकेशन एक्टिवेट करने के लिए आपको अपना व्हाट्सएप ओपन करना होगा। इसके बाद Settings और फिर Account में जाएं। यहां आपको Two-Step Verification नाम का विकल्प दिखाई देगा। Enable का ऑप्शन चुनने के बाद अपनी पसंद का एक कोड सेट कर लें। इसके बाद आप से एक ईमेल एड्रेस भी पूछा जाएगा ताकि यदि आप वेरीफिकेशन कोड को भूल गए है तो दुबारा प्राप्त कर सके ।