पटना ब्यूरो / पटना
पटना : कहते हैं कि भूखे को रोटी देना सबसे बड़ा पुण्य का काम होता है। बहुत कम लोगों को मालूम होगा कि वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण गोविन्द महासंकट की इस घड़ी में लगातार गरीब-गुरबों की मदद कर रहे हैं। हां, कोई प्रचार-प्रसार नहीं। उनका मानना है कि दान प्रचार की चीज नहीं है। उन्होंने बताया कि इस नेक कार्य में सोनभद्र एक्सप्रेस के प्रधान संपादक का भी सराहनीय सहयोग मिल रहा हैं।
बाइक पर झोले और उसमें …!
मिली जानकारी के मुताबिक, वे विपदा की घड़ी में लगातार जरूरतमंदों के बीच खड़े हैं। जैसे ही रेलवे स्टेशन परिसर में श्री गोविन्द दाख़िल होते हैं, लोगों के चेहरे खिल उठते हैं। आंखों में चमक दिखने लगती है। बताया जाता है कि कोई ताम-झाम नहीं। बाइक पर झोले और उसमें रोटी, सब्जी और अचार, साथ में पानी की बोतलें, ब्रेड, सेनेटाइजर, मास्क, डेटॉल व साबुन आदि। भूखे लोगों को बड़े ही प्यार से खाना खिलाने के बाद बाइक स्टार्ट कर वे सड़क पर निकल पड़ते हैं, जैसे ही उनकी नजर बिना मास्क के व जरूरतमंद व्यक्ति पर जाती है वे वहीं गाड़ी रोक देते हैं। झोले से मास्क, ब्रेड आदि देकर सतर्क रहने का आग्रह करते हैं, साथ ही मोबाइल नंबर देकर आवश्यकता होने पर फोन करने के लिए कहते हैं। आपको बता दूं कि कोसी की धरती पर सामाजिक कार्यकर्ताओं के जीवंत चेहरों में से एक बड़ा नाम वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण गोविन्द का भी है।
मध्यमवर्गीय लोगों को भी कर रहे हैं सहयोग
श्री गोविन्द खबरनवीसों को प्रायः तस्वीर तक नहीं लेने देते। आपको बता दें कि श्री गोविन्द सिर्फ गरीब-गुरबों को ही नहीं मध्यमवर्गीय लोगों को भी विपदा की इस घड़ी में सहयोग कर रहे हैं। लेकिन तरीका ऐसा कि पत्ता तक नहीं हिलता। क्या मजाल कि किसी को भी यह पता चले कि आज उन्होंने किस-किसको सहयोग किया। गरीब-गुरबों की मदद व समाज में प्रेम व भाईचारा का भाव पैदा करने के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहने वाले इस वरिष्ठ पत्रकार के लिए एक सलाम तो बनता ही है।
” रोटी बैंक की स्थापना कर भूखों को भोजन कराने का करेंगे काम “
श्री गोविन्द ने बताया कि जो भी बन रहा है, कर रहे हैं। आने वाले दिनों में सोनभद्र एक्सप्रेस व प्रेस क्लब ऑफ इंडो-नेपाल के बैनर तले रोटी बैंक की स्थापना कर भूखों को भोजन कराने का काम करेंगे। इस मुत्तलिक सोनभद्र एक्सप्रेस के प्रधान संपादक के साथ ही प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश दुबे जी से बात हुई है। यहां यह भी बता दें कि श्री गोविन्द क्लब के अंतरराष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष हैं। बताया कि रोटी बैंक, सुपौल से जुड़े सदस्य शहर के गरीब व जरूरतमंद लोगों को जिला मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन पर जाकर खाना खिलाने का काम करेंगे।
टीम फिलवक्त कुछ गिने-चुने घरों में दस्तक देगी। जहां घरों से इकट्ठा होने वाले भोजन एकत्रित कर जरूरतमंद लोगों के बीच बांटी जाएगी। इसमें शहर के कुछ समाजसेवियों से सहयोग लेने की भी योजना है।
श्री गोविन्द ने लोगों से आग्रह किया है कि वे अपने घर में बचने वाले खाने को जिला मुख्यालय के मीडिया हाउस स्थित सोनभद्र कार्यालय परिसर तक लेकर आएं। ताकि उस खाने का सदुपयोग करते हुए किसी भूखे का पेट भरा जा सके। उन्होंने जरूरतमंदों से बेहिचक मीडिया हाउस आने की अपील की है। गौरतलब हो कि कोरोना संकट के समय जारी लॉकडाउन के कारण आमलोगों को हो रही परेशानी के बीच श्री गोविन्द द्वारा जरूरतमंदों की मदद का सिलसिला जारी है। इस दौरान शारीरिक दूरी पर भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- Hello world!Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!
- जयंती विशेष :युवा संन्यासी का पुण्य स्मरण ,पढ़े स्वामी विवेकानंद जी के अनोमल सुविचारजयंती/विशेष देश आज स्वामी विवेकानंद जी की 159 वी जयंती मना रहा है ।स्वामी जी के विचार युवाओं के लिए आज भी प्रासंगिक है ।स्वामी विवेकानंद भारतीयों को ऐसी शिक्षा… Read more: जयंती विशेष :युवा संन्यासी का पुण्य स्मरण ,पढ़े स्वामी विवेकानंद जी के अनोमल सुविचार
- कविता :आज के अविरल कविमधुबाला मौर्या सोच रही हु किसपे लिखूकवि पर या कविता परव्याकुल मन अधीर हो बैठाखोजने चली जब दिनकर को , एक समय था आज की नहीं बीते हुए कल की,एक… Read more: कविता :आज के अविरल कवि
- चुनिंदा शायरीजो महसूस करते हैं वो बयाँ कर देते हैं,हमसे लफ़्ज़ों की दग़ाबाज़ी नहींं होती। आहिस्ता आहिस्ताआहिस्ता आहिस्ता बढ़ रहीं हैंचेहरे की लकीरें….!!शायद नादानी औरतजुर्बे मेंबंटवारा हो रहा है….!! दुरियां जब… Read more: चुनिंदा शायरी
- कविता :जब कोई आदमी करता है किसी से सच्चा प्यारजब कोई आदमीकरता है किसी सेसच्चा प्यारतो सब कुछ बताना चाहता है ! आसमान का रंगइस समय कैसा हैकैसी हो रही है बारिशअचानक उसके शहर मेंकितनी उल्लसित हैं तरंगेंसमुद्र मेंकितना-कितना… Read more: कविता :जब कोई आदमी करता है किसी से सच्चा प्यार
- प्रेरणा दायक कहानी :ईश्वर पर यकीनकहानी /डेस्क ईश्वर और सद्गुरु पर यकीन एक बहुत पुरानी कथा है। एक राजा निसन्तान था। उसके सलाहकारों ने तांत्रिकों से इस बारे में परामर्श लिया।.सुझाव मिला किसी बच्चे की… Read more: प्रेरणा दायक कहानी :ईश्वर पर यकीन
- प्रेरणादायक कहानी :अधूरा ज्ञानप्रेरणादायक कहानी आचार्य बहुश्रुति के आश्रम में तीन शिष्य शिक्षा पूर्ण कर घर जाना चाहते थे। आचार्य ने उनसे परीक्षा के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। सातवें दिन तीनों… Read more: प्रेरणादायक कहानी :अधूरा ज्ञान
- किशनगंज :सदर अस्पताल में कोल्ड चेन हैंडलरों का प्रशिक्षण शिविर आयोजितकोरोना वैक्सीन के रख – रखाव एवम् भंडारण में इस प्रणाली की है महत्वपूर्ण भूमिका, वैक्सीन के उत्तम प्रबंधन, भंडारण एवम् वितरण में ई-विन प्रणाली का किया जाता है उपयोग,जिले… Read more: किशनगंज :सदर अस्पताल में कोल्ड चेन हैंडलरों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित
- किशनगंज :नव निर्मित मन्दिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा हेतु निकाली गई भव्य कलश यात्राकिशनगंज /देवाशीष चटर्जी बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत थाना रोड में बने नव निर्मित हनुमान मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सोमवार को 101 कलशों के साथ स्थानीय… Read more: किशनगंज :नव निर्मित मन्दिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा हेतु निकाली गई भव्य कलश यात्रा
- दिल्ली :कोरोना के खिलाफ लड़ाई में शुरुआत से ही भारत अनुभव और संसाधनों को साझा करने के प्रति संकल्पित रहा -पीएम मोदीदिल्ली :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोविन ग्लोबल कॉन्क्लेव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए महामारी के खिलाफ सभी देशों को एक होकर कार्य करने की बात कही… Read more: दिल्ली :कोरोना के खिलाफ लड़ाई में शुरुआत से ही भारत अनुभव और संसाधनों को साझा करने के प्रति संकल्पित रहा -पीएम मोदी
- बिहार : राजद माई की पार्टी नहीं ए-टू-जेड़ की पार्टी है -तेजस्वी यादवस्थापना दिवस समारोह को अन्य नेताओ ने भी किया संबोधित ,पढ़िए किसने क्या कहा पटना /संवादाता राष्ट्रीय जनता दल आज अपना 25 वा स्थापना दिवस मना रहा है ।इस मौके… Read more: बिहार : राजद माई की पार्टी नहीं ए-टू-जेड़ की पार्टी है -तेजस्वी यादव
- बिहार :आरजेडी के स्थापना दिवस पर बोले लालू यादव,बिहार में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर,हर दिन अलग-अलग स्थानों पर चार-पांच लोगों का होता है खूनतेजस्वी और राबड़ी नहीं होती तो अभी तक मर गया होता -लालू यादव जल्द ही बिहार के सभी जिलों का भ्रमण करने की लालू ने की घोषणा पटनाः राष्ट्रीय जनता… Read more: बिहार :आरजेडी के स्थापना दिवस पर बोले लालू यादव,बिहार में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर,हर दिन अलग-अलग स्थानों पर चार-पांच लोगों का होता है खून
- बिहार :सीएम नीतीश कुमार ने कोरोना को लेकर की समीक्षा बैठक,सभी सरकारी गैर सरकारी खोलने का लिया गया फैसला ..जानिए और क्या क्या खुलेंगेबिहार में कोरोना संक्रमण धीरे धीरे कम हो रहा है । जिसके बाद आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनलॉक को लेकर बड़ा फैसला लिया है ।सीएम नीतीश कुमार ने कहा… Read more: बिहार :सीएम नीतीश कुमार ने कोरोना को लेकर की समीक्षा बैठक,सभी सरकारी गैर सरकारी खोलने का लिया गया फैसला ..जानिए और क्या क्या खुलेंगे
- बिहार :वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए दूरभाष व एसएमएस के माध्यम से दी जायेगी जानकारी• आशा कार्यकर्ता व जीविका दीदी करेंगी जागरूक• टीकाकरण के लिए 9 प्रकार के पहचान पत्र मान्य• सत्र स्थलों पर ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशन की होगी सुविधा छपरा /प्रतिनिधि जिले में वैश्विक… Read more: बिहार :वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए दूरभाष व एसएमएस के माध्यम से दी जायेगी जानकारी



Leave a Reply