राहत देने वाली खबर । किशनगंज में राशन , दवा दुकान सहित एटीएम खोलने की दी गई अनुमति । बैंक रहेंगे बंद

किशनगंज /संवाददाता

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

किशनगंज में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद पूरी तरह लॉक डाउन कर दिया गया था ।लेकिन बुधवार को राहत देने वाली खबर मिली है । एसडीओ शाहनवाज अख्तर नियाजी ने बताया कि पूरी तरह जो किराना और दवा दुकानों को बंद कर दिया गया था उसे खोला जाएगा लेकिन सामानों कि होम डिलीवरी ही कि जाएगी साथ ही फल के दुकान भी खोले जाएंगे ।मालूम हो कि 8 तारीख को पहला मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन द्वारा सभी दुकानों को बंद करवा दिया गया था सिर्फ प्रशाशन द्वारा तय किए गए दुकानों के द्वारा आपूर्ति की जा रही थी । एसडीओ श्री नियाजी ने बताया की बैंक पहले की तरह ही बंद रहेंगे किसी तरह का लेन देन नहीं होगा लेकिन एटीएम को खोला जाएगा।दवा सहित अन्य दुकान तय समय सीमा पर ही खोले जा सकेंगी, वही प्रशाशन द्वारा शहरी क्षेत्र के जिन रास्तों को सील किया गया है उसे भी खोला जाएगा ताकि लोगो को परेशानी ना हो ।