रांची : पुलिस ने अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती को किया नष्ट, विशेष अभियान चला कर 35 एकड़ से अधिक फसल किया गया नष्ट

झारखंड /रांची

रांची जिले के बुंडू अनुमण्डल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में किये गए अवैध अफीम की खेती को पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 35 एकड़ से ज्यादा नष्ट किया। दशम फॉल थाना क्षेत्र, तमाड़ और बुंडू थाना क्षेत्रों के जंगल और पहाड़ वाले इलाकों में तथा फॉरेस्ट वाले भूमि पर ग्रामीणों ने सैकड़ों एकड़ में अवैध अफीम की खेती की है। प्रत्येक वर्ष पुलिस द्वारा अफीम की खेती को नष्ट किया जाता है लेकिन फिर भी ग्रामीण चोरी छुपे अफीम की खेती करते हैं।







ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि बुंडू अनुमण्डल के जिन दुर्गम इलाकों में अफीम की खेती की गई है उसे लगातार अभियान चलाकर नष्ट करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष अफीम की खेती को नष्ट करने के बावजूद ग्रामीण अवैध अफीम की खेती चोरी छुपे करते हैं। जबकि अन्य साग सब्जियों की खेती से ग्रामीणों को फायदा होगा लेकिन पुलिसिया कार्रवाई के बावजूद ग्रामीण अफीम की खेती करते हैं। जबकि कई अफीम तस्कर जेल की हवा खा रहे हैं बावजूद ग्रामीण पुलिस से बचकर खेती करते हैं। स्थानीय विधायक और समाजसेवियों से बातकर अफीम की खेती पर रोक लगायी जा सकती है। ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाकर अवैध अफीम की खेती को बुंडू अनुमण्डल से समाप्त कराये जाने की आवश्यकता है।






Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *