देश/डेस्क
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शिवसेना सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी सुशांत सिंह राजपूत की मौत या आत्महत्या का कारण जानना चाहती है ।लेकिन इस पर मुंबई पुलिस की जांच में कोई ‘राजनीतिक’ हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। श्री राउत ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के साथ हमारी पूरी सहानुभूति है।
राउत ने कहा कि कल मैंने सिर्फ इतना कहा कि उन्हें थोड़ा धैर्य रखना चाहिए लेकिन यह दिखाया गया कि मैंने उन्हें धमकी दी है। क्या यह धमकी थी? मुंबई पुलिस पर भरोसा करें। अगर आपको लगता है कि वे अच्छा नहीं कर रहे हैं। इसके बाद सीबीआई के पास जाएं। वे संयुक्त राष्ट्र और सीआईए से भी संपर्क कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत भी हमारा बेटा था। वह मुंबई में रहता था। वह एक अभिनेता था। बॉलीवुड मुंबई का परिवार है। हमें क्या दुश्मनी होगी? यहां तक कि हम चाहते हैं कि उसके परिवार को न्याय मिले। हम चाहते हैं कि उसकी मौत या आत्महत्या के पीछे का राज सामने आए लेकिन मुंबई पुलिस की जांच में कोई राजनीतिक दखलादंजी नहीं होनी चाहिए।
मालूम हो कि इससे पूर्व दिए गए बयान में राउत ने सीबीआई जांच का पूरी तरह विरोध किया था साथ ही परिजनों पर अनर्गल टिप्पणी भी राउत के द्वारा कि गई थी ।बता दे कि गुरुवार को सुशांत की बहन ने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर पूरे देश से समर्थन मांगा था ।
जिसके बाद कंगना राणावत ,अंकिता लोखंडे सहित कई लोगो ने खुल कर सीबीआई जांच का समर्थन किया है। वहीं दूसरी तरह रिया चक्रवर्ती की मुश्किल भी बढ़ती जा रही है और ईडी ने पूरी तरह शिकंजा कस दिया है ।