मुंबई :चक्रवाती तूफान की वजह से समुन्द्र में फंसे 184 लोगो को निकाला गया ,14 शव बरामद ,80 लोग अब भी लापता

Written by

in

देश/डेस्क

समुन्द्र से बाहर निकलने के बाद फसे लोगो ने लगाया भारत माता की जय का नारा

विपरीत परिस्थितियों में नौसेना कर्मियों ने जान की बाजी लगाकर बचाई सैकड़ों जिंदगियां । देवदूत बने नेवी जवान

चक्रवाती तूफान तौकते समाप्त हो चुका है लेकिन तूफान की वजह से हर तरफ तबाही के मंजर दिखाई दे रहे है ।तूफान ने महाराष्ट्र और गुजरात में भारी तबाही मचाई है ।चक्रवाती तूफान से अभी तक 21 लोगो की मौत हुई है । बता दे कि सोमवार को आए चक्रवाती तूफान में ओएनजीसी का जहाज़ बार्ज पी305 डूब गया जिसमें 271 कर्मचारी सवार थे ।जहाज के डूबने के बाद से ही आईएनएस कोच्चि , आईएनएस कोलकाता , आईएनएस व्यास ,सहित अन्य नौ सेना के जहाज़ राहत और बचाव कार्य में अभी भी जुटे हुए है ।






आज मुंबई तट पर बार्ज P305 के डूबने के बाद अरब सागर से 14 शव बरामद किए गए हैं, अब तक 184 लोगों को बचाया गया है ।जानकारी के मुताबिक  80 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे है ।जहाज पी305 से बचाए गए लोगो ने मीडिया से कंपनी की लापरवाही के कारण हादसे का आरोप लगाया है । खौफनाक मंजर को याद कर भावुक होकर जहाज में सवार लोगों ने बाहर निकलने के बाद बताया की कैप्टन को मालूम था कि तूफान आने वाला है लेकिन उन्हें नहीं बताया गया जिसकी वजह से यह बड़ा हादसा हुआ है साथ ही बताया की जहाज का कंटेनर टूटने की वजह से यह बड़ा हादसा हुआ है ।

नौ सेना अधिकारी मनोज झा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि खोज और बचाव कार्य अभी भी जारी है ।श्री झा ने कहा कि नौ सेना पूरी तन्मयता के साथ बचाव कार्य में जुटी हुई है और जो भी लोग समुन्द्र में अभी भी फंसे हुए है उन्हें निकालने का प्रयास जारी है ।सवाल उठता है कि चक्रवाती तूफान को लेकर तीन दिन पूर्व से ही मौसम विभाग द्वारा जानकारी मुहैया करवाई जा रही थी तो उसके बावजूद क्यों इस तरह की लापरवाही बरती गई ।






आज की अन्य खबरों को पढ़ें

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *