महाराष्ट्र :नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गढ़चिरौली में कमांडो पुलिस ने 13 नक्सलियों को किया ढेर

देश /एजेंसी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में C-60 कमांडो पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 नक्सलियों को ढेर कर दिया है । नक्सलियों से मुठभेड़ गढ़चिरौली की एटापल्ली तहसील के पैदी-कोटमी जंगल में हुई.

मालूम हो कि कि C-60 कमांडो पुलिस और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर  शुक्रवार तड़के जंगल में शुरू हुआ. कार्रवाई को अंजाम देने के लिए कमांडो पैदल ही जंगल के अंदर गए, जिससे नक्सलियों को उनके वहां होने की भनक तक नहीं लगी.






गढ़चिरौली के डीआईजी संदीप पाटिल ने बताया कि कम से कम 13 नक्सली पुलिस ऑपरेशन में मारे गए. गढ़चिरौली के जंगली एरिया एटापल्ली में नक्सलियों से मुठभेड़ हुई.बता दें कि पुलिस ने एनकाउंटर के बाद 13 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं. डीआईजी संदीप पाटिल का कहना है कि नक्सलियों के खिलाफ यह एक सफल ऑपरेशन रहा. जंगल में छानबीन की जा रही है. ये भी हो सकता है कि एनकाउंटर में और ज्यादा नक्सली मारे गए हों. जंगल में अभी भी तलाशी अभियान जारी है ।






फ़ाइल फोटो

आज की अन्य खबरें पढ़े