• जिलास्तरीय कम्युनिकेशन टास्क फोर्स की बैठक में कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर हुई चर्चा
• टीकाकरण के प्रति जन-समुदाय को किया जायेगा जागरूक
• 30 लाख लाभार्थियों को टीका लगाने का है लक्ष्य
छपरा /प्रतिनिधि
जिलाधिकारी डॉ. नीलेश रामचंद्र देवरे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कम्युनिकेशन टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय सभागार में की गयी। जिसमें कोविड टीकाकरण के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करने की रणनीति बनायी गयी। बैठक में कई सदस्यों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिया। जिसपर अमल करने के लिए जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड टीकाकरण के प्रति जागरूकता के लिए 9 जून से जिले के सभी गांवों में महाअभियान चलाया जायेगा। इस दौरान गांव गांव में चौपाल लगाकर लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जायेगा। इसको लेकर माइक्रोप्लान तैयार कर लिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में बूथ स्तर पर निर्वाचन कार्य तर्ज पर टीकाकरण सत्र आयोजित किया जायेगा। उस बूथ पर आने वाले सभी पात्र लाभुकों को टीकाकरण किया जायेगा। बूथ स्तर पर टीकाकरण सत्र आयोजित करने से पहले आशा, सेविका-सहायिका, विकास मित्र जनप्रतिनिध व टोला सेवकों के माध्यम से तीन दिन पहले जानकारी दी जायेगी। बीएलओ और सीडीपीओ समन्वय स्थापित कर 45 वर्ष या उससे अधिक उम्र के टीका नहीं लेने वाले व्यक्तियों की सूची तैयार कर टीका लेने के लिए प्रेरित किया जायेगा। जिलाधिकारी डॉ. नीलेश रामचंद्र देवरे ने कहा कि जिले में 30 लाख लाभार्थियों को टीका देने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में अब तक कुल 4 लाख 90 हजार लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा चुका है। 45 प्लस के 1 लाख 30 हजार लाभुकों को टीका दिया गया है। इस उम्र के करीब 5 लाख लाभुकों को टीका देने का लक्ष्य है। 18 से 44 उम्र वाले 20 लाख लाभार्थियों को टीका देना है। अभी 18 से 44 उम्र वाले 71 हजार लाभार्थियों को टीका दिया गया है। डीएम ने कहा कि टीकाकरण पूरे राज्य में सारण जिला दूसरे स्थान पर है। सारण जिले में लहलादपुर प्रखंड टीकाकरण में काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होने कहा कि 10 जुलाई के बाद प्रतिदिन टीका का सप्लाई आने लगेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि दशहरा पूजा के पहले 30 लाख लोगो का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है।
धर्म गुरूओ टीकाकरण के प्रति करेंगे जागरूक:
जिलाधिकारी डॉ. नीलेश रामचंद्र देवरे ने कहा कि टीकाकरण के प्रति जागरूकता के मस्जिद के इमाम नमाज के समय टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी देंगे। इसके साथ मंदिर के पूजारी भी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को टीकाकरण के महत्व को बतायेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि टीका लेने के बाद बुखार आ सकता है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। बुखार आना टीका के सकरात्मक प्रभाव का पहचान है। जिलाधिकारी ने कहा कि टीका लगवाने के बाद ऐसा नहीं है कि कोरोना नहीं होगा। कोरोना हो सकता है। लेकिन यह गंभीर नहीं होगा । इससे आपकी मृत्यु नहीं होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि तीसरे लहर से बचना है तो सबसे पहले अपने घर से टीकाकरण की शुरूआत करें। अपने परिवार के सभी सदस्यों का टीकाकरण करांए। फिर गांव-मुहल्ला व समाज के सभी व्यक्तियों का टीकाकरण कराएं तभी हम सब खुद को सुरक्षित रख सकेंगे।
बच्चों पर असर करेगा तीसरा लहर:
जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण का दूसरा लहर अब कम हो गया है। लेकिन अभी लापरवाही नहीं बरतना है। कोविड अनुरूप व्यवहारों का पालन करना जरूरी है। उन्होने कहा कि तीसरे लहर में बच्चों पर ज्यादा असर होने की आशंका है। इसके लिए हमें सजग व सतर्क रहने की आवश्यकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिस घर में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चें है उनका पूरा परिवार अपना टीकाकरण करा लें। ताकि बच्चों को सुरक्षित रख सकें। उन्होने कहा कि अगर एक व्यक्ति टीकाकरण के लिए 10 लोगो को प्रेरित करें और वे 10 व्यक्ति 10-10 व्यक्तियों को जागरूक करें तो टीकाकरण अभियान काफी हद तक सफल हो पायेगा।
सोशल मीडिया के माध्यम से किया जायेगा जागरूक:
जिलाधिकारी डॉ. नीलेश रामचंद्र देवरे ने कहा कि कोविड टीकाकरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सोशल मीडिया- फेसबुक, ट्वीटर, वाट्सएप का सहयोग लिया जायेगा। जिलाधिकारी ने कम्युनिकेशन टास्क फोर्स के सदस्यों से अपील करते हुए कहा टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करें और सोशल मीडिया पर उड़ रहे अफवाहों का भी खंडन करना अति-आवश्यक है। जिलाधिकारी ने कहा कि जागरूकता से हीं जंग जीती जा सकती है। इस महा-अभियान में हर तबके के लोगों को शामिल करना है। डीएम ने कहा कि जनप्रतिनिधि, धर्म गुरू, स्कूल के शिक्षक, विकास मित्र, टोला सेवकों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। डीएम ने कहा कि घर-घर सर्वे कराया गया है। ऐसे व्यक्तियों की डाटा एकत्रित की गयी है जो अभी तक टीका नहीं लिये है। उनको फोन करके टीका लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यह जानकारी दी जा रही है कि इस दिन को आपके मुहल्ले में टीका एक्प्रेस जायेगी आ वहां आकर अपना टीकाकरण करा लें। इस बैठक में जिलाधिकारी के साथ जिला परिषद अध्यख मीणा अरूण, मेयर नगर निमग सुनिता देवी, डीईओ, सिविल सर्जन डॉ. जर्नादन प्रसाद सुकुमार, डीआईओ, डीपीएम, डीपीओ आईसीडीएस, जनप्रतिनिधि, समाज सेवी, धर्म गुरू, चिकित्सक, स्कूल एसोसिएसन के सदस्य, सहयोगी संस्था- केयर इंडिया, यूनिसेफ डब्ल्यूएचओ, सीएफएआर समेत टास्क फोर्स के सभी सदस्य मौजूद थे।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- Hello world!Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe!
- जयंती विशेष :युवा संन्यासी का पुण्य स्मरण ,पढ़े स्वामी विवेकानंद जी के अनोमल सुविचारजयंती/विशेषThank you for reading this post, don’t forget to subscribe! देश आज स्वामी विवेकानंद जी की 159 वी जयंती मना रहा है ।स्वामी जी के विचार युवाओं के लिए आज भी प्रासंगिक है ।स्वामी विवेकानंद भारतीयों को ऐसी शिक्षा ग्रहण … Read more
- कविता :आज के अविरल कविमधुबाला मौर्याThank you for reading this post, don’t forget to subscribe! सोच रही हु किसपे लिखूकवि पर या कविता परव्याकुल मन अधीर हो बैठाखोजने चली जब दिनकर को , एक समय था आज की नहीं बीते हुए कल की,एक महादेवी … Read more
- चुनिंदा शायरीजो महसूस करते हैं वो बयाँ कर देते हैं,हमसे लफ़्ज़ों की दग़ाबाज़ी नहींं होती।Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! आहिस्ता आहिस्ताआहिस्ता आहिस्ता बढ़ रहीं हैंचेहरे की लकीरें….!!शायद नादानी औरतजुर्बे मेंबंटवारा हो रहा है….!! दुरियां जब बढ़ी … Read more
- कविता :जब कोई आदमी करता है किसी से सच्चा प्यारजब कोई आदमीकरता है किसी सेसच्चा प्यारतो सब कुछ बताना चाहता है !Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! आसमान का रंगइस समय कैसा हैकैसी हो रही है बारिशअचानक उसके शहर मेंकितनी उल्लसित हैं तरंगेंसमुद्र मेंकितना-कितना गर्जनकितनी … Read more
- प्रेरणा दायक कहानी :ईश्वर पर यकीनकहानी /डेस्कThank you for reading this post, don’t forget to subscribe! ईश्वर और सद्गुरु पर यकीन एक बहुत पुरानी कथा है। एक राजा निसन्तान था। उसके सलाहकारों ने तांत्रिकों से इस बारे में परामर्श लिया।.सुझाव मिला किसी बच्चे की बलि … Read more
- प्रेरणादायक कहानी :अधूरा ज्ञानप्रेरणादायक कहानी Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! आचार्य बहुश्रुति के आश्रम में तीन शिष्य शिक्षा पूर्ण कर घर जाना चाहते थे। आचार्य ने उनसे परीक्षा के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। सातवें दिन तीनों … Read more
- किशनगंज :सदर अस्पताल में कोल्ड चेन हैंडलरों का प्रशिक्षण शिविर आयोजितकोरोना वैक्सीन के रख – रखाव एवम् भंडारण में इस प्रणाली की है महत्वपूर्ण भूमिका,Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! वैक्सीन के उत्तम प्रबंधन, भंडारण एवम् वितरण में ई-विन प्रणाली का किया जाता है उपयोग,जिले में … Read more
- किशनगंज :नव निर्मित मन्दिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा हेतु निकाली गई भव्य कलश यात्राकिशनगंज /देवाशीष चटर्जी Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत थाना रोड में बने नव निर्मित हनुमान मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सोमवार को 101 कलशों के साथ स्थानीय … Read more
- दिल्ली :कोरोना के खिलाफ लड़ाई में शुरुआत से ही भारत अनुभव और संसाधनों को साझा करने के प्रति संकल्पित रहा -पीएम मोदीदिल्ली :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोविन ग्लोबल कॉन्क्लेव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए महामारी के खिलाफ सभी देशों को एक होकर कार्य करने की बात कही ।पीएम मोदी ने कहा कोरोना संक्रमण से जितने भी देशों में … Read more
- बिहार : राजद माई की पार्टी नहीं ए-टू-जेड़ की पार्टी है -तेजस्वी यादवस्थापना दिवस समारोह को अन्य नेताओ ने भी किया संबोधित ,पढ़िए किसने क्या कहा Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! पटना /संवादाता राष्ट्रीय जनता दल आज अपना 25 वा स्थापना दिवस मना रहा है ।इस मौके … Read more
- बिहार :आरजेडी के स्थापना दिवस पर बोले लालू यादव,बिहार में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर,हर दिन अलग-अलग स्थानों पर चार-पांच लोगों का होता है खूनतेजस्वी और राबड़ी नहीं होती तो अभी तक मर गया होता -लालू यादव Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe! जल्द ही बिहार के सभी जिलों का भ्रमण करने की लालू ने की घोषणा पटनाः राष्ट्रीय जनता … Read more
- बिहार :सीएम नीतीश कुमार ने कोरोना को लेकर की समीक्षा बैठक,सभी सरकारी गैर सरकारी खोलने का लिया गया फैसला ..जानिए और क्या क्या खुलेंगेबिहार में कोरोना संक्रमण धीरे धीरे कम हो रहा है । जिसके बाद आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनलॉक को लेकर बड़ा फैसला लिया है ।सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना स्थिति की समीक्षा के बाद सभी सरकारी, गैर … Read more
- बिहार :वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए दूरभाष व एसएमएस के माध्यम से दी जायेगी जानकारी• आशा कार्यकर्ता व जीविका दीदी करेंगी जागरूक• टीकाकरण के लिए 9 प्रकार के पहचान पत्र मान्य• सत्र स्थलों पर ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशन की होगी सुविधाThank you for reading this post, don’t forget to subscribe! छपरा /प्रतिनिधि जिले में वैश्विक महामारी … Read more
- दिल्ली :लोजपा संस्थापक स्व रामविलास पासवान की जयंती पर चिराग पासवान ने दी श्रद्धांजलि ,पुस्तक का किया लोकार्पणदिल्ली: दिवंगत लोक जनशक्ति पार्टी अध्यक्ष राम विलास पासवान की जयंती पर उनके पुत्र और पार्टी नेता चिराग पासवान ने अपनी मां और परिवार के सदस्यों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी ।इस मौके पर उन्होंने श्री पासवान पर लिखी गई … Read more
- बिहार : सीतामढ़ी में बाढ़ से हालात बिगड़े ,कई गांव टापू में तब्दीलसीतामढ़ी : मूसलाधार बारिश के चलते जिले की सभी नदियां अब खतरे के निशान को पार कर चुकी हैं। बागमती नदी ढेंग, सोनाखान, डूबाघाट, चंदौली व कटौझा में खतरे के निशान से उपर बह रही है। सोनबरसा की झीम नदी … Read more
- भारत : कोरोना के 39 हजार से अधिक नए मरीज मिले,723 की हुईं मौतदिल्ली :देश में COVID19 के 39,796 नए मरीज मिले हैं ।जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,05,85,229 हुई। वहीं 723 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,02,728 हो गई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा सोमवार … Read more