मधुबनी :भारी मात्रा में शराब के साथ पुलिस ने एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार

मधुबनी /संवादाता

जयनगर थाना पुलिस ने बड़ी मात्रा में शराब जब्त करने में सफलता हासिल किया है साथ ही धंधेबाज को भी शराब के साथ गिरफ्तार किया। जयनगर थाना परिसर में गुरुवार को एएसपी डॉ० शौर्य सुमन ने पत्रकार वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि जयनगर थाना अध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारीयों और पुलिस बल के द्वारा गस्ती के दौरान थाना क्षेत्र के दो अलग अलग जगहों से बड़ी मात्रा में शराब को जब्त किया गया ।

वहीं शराब और बियर के साथ एक धंधेबाज़ को भी गिरफ्तार किया गया हैं। एक मामले में बुधवार को जयनगर थाना क्षेत्र के बस्ती पंचायत के वार्ड 12 निवासी रंजीत चौड़बार के घर से एक काले रंग की बड़ी प्लास्टिक नुमा गैलन को काटकर गैलन में छिपा कर नेपाली 650 एमएल की 12 बोतल बियर, 180 एमएल की दो विदेशी नेपाली शराब की बोतल, 500 एम एल की 20 कैन बियर और 300 एमएल 20 बोतल नेपाली देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।शराब और बियर को जब्त कर थाना लाया गया हैं। शराब और बियर के साथ गिरफ्तार धंधेबाज़ को भी गिरफ्तार कर थाना लाया गया और आगे की करवाई की जा रही हैं।

वही दूसरी ओर थाना अध्यक्ष संजय कुमार कर नेतृत्व में गुरुवार की सुबह थाना क्षेत्र के नेपाली गुमती के समीप से एक BR32J7173 पिकप चार पहिया वाहन पर लदे जुट की 40 बोरियों में कई कार्टूनों में रखे 300 एमएल की 6000 छः हजार कुल 1800 लीटर शराब नेपाली देशी शराब और प्लास्टिक की बोरियों में 08 कार्टूनों में रखें 500 एमएल की 96 कैन बियर कुल 48 लीटर बियर को जब्त किया गया। सभी शराब और बियर की बोतलों को जब्त कर थाना लाया गया और आगे की करवाई की जा रही हैं। दोनों मामले में प्रथमिकी दर्ज की गई हैं। पिकप को जब्त कर थाना लाया जा रहा हैं। पिकप से बरामद शराब और बड़ी खेफ को बरामद मामले में वाहन मालिक, चालक और धंधेबाज की पहचान कर ली गई हैं इन सभी के विरुद्ध प्रथमिकी दर्ज की जा रही हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *