भारत : कोरोना के 80 हजार से अधिक नए मरीज मिले,3303 लोगो की हुई मौत

दिल्ली :देश में एक कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। रविवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा बताया गया कि  71 दिनों बाद कोरोना वायरस के सबसे कम नए मामले आए। वही दैनिक पॉजिटिविटी रेट 4.25% है, जो लगातार 20 दिनों से 10% कम है। पॉजिटिविटि रेट बढ़कर 95.26% हो गया है ।बता दे कि बीते 24 घंटो मेंCOVID19 के 80,834 नए मरीज मिले है ,जिसके  बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,94,39,989 पहुंच चुकी है।






वहीं 3,303 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,70,384 हो गई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा बताया गया कि बीते 24 घंटों के दौरान1,32,062 लोग बीमारी से ठीक हुए हैं जिसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,80,43,446 हो गई है।वहीं देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 10,26,159  है। मालूम हो कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 34,84,239 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 25,31,95,048 पहुंच चुका है।






आज की अन्य खबरें पढ़े :

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *