भारत : कोरोना के 50 हजार से अधिक नए मरीज मिले ,1358 की हुई मौत

दिल्ली : देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 82 दिनों में सबसे कम हैं।मालूम हो कि बीते 24 घंटो में 50,848 नए मरीज मिले है ।जिसके बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,00,28,709 पहुंच चुकी है ।स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बताया गया कि देश में रिकवरी रेट बढ़कर 96.56% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.67% है । मालूम हो कि बीते 24 घंटो में 1,358लोगो की मौत बीमारी से हुई है ।जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 3,90,660  हो गई है। 






वहीं 68,817 लोग ठीक हुए है । वहीं बीमारी से ठीक होने के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,89,94,855 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 6,43,194 है। बता दे की  पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 54,24,374 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 29,46,39,511 हो गया है ।






देश की अन्य खबरें पढ़े :

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *