भारत : कोरोना के 48 हजार से अधिक नए मरीज मिले,1183 की हुईं मौत

दिल्ली :देश में सक्रिय मामलों की संख्या घट कर 5,95,565 हो गई है ।स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बताया गया किकोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.97% हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 96.72% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.79% है ।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शनिवार को बताया गया कि बीते 24 घंटो में COVID19 के 48,698 नए मरीज मिले हैं ।जिसके बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,01,83,143 पहुंच चुकी है।






वहीं 1,183 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,94,493 हो गई है। बीते 24 घंटो में 64,818 लोग ठीक हुए हैं ।जिसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,91,93,085 हो गई है। मालूम हो कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 61,19,169 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 31,50,45,926 पहुंच चुका है। 






देश की अन्य खबरें पढ़े :

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *