भारत : कोरोना के 1.20 लाख नए मरीज मिले ,3380 की हुई मौत

दिल्ली :देश में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना वायरस के नए मामले 58 दिनों में सबसे कम हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बताया गया कि दैनिक पॉजिटिविटी रेट घटकर 5.78% हो गया है ।

मालूम हो कि देश में COVID19 के 1,20,529 नए मरीज मिले है । जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 2,86,94,879 पहुंच चुकी हैं। वही 3,380 लोगो की मौत बीते 24 घंटे में हुई है ।देश में मरीजों कि संख्या में भले कमी आई हो लेकिन मृत्यु दर चिंता जनक है ।covid से मरने वालों की संख्या 3,44,082 हो गई है।






वहीं,1,97,894 लोग ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं ,जिसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,67,95,549 हो गई है।जबकि देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 15,55,248 है।

आईसीएमआर द्वारा बताया गया कि देश में कल कोरोना वायरस के लिए 20,84,421 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 36,11,74,142 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं ।






देश की अन्य खबरें पढ़े :

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *