भागलपुर/संवादाता
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बिहार में अपराधियों का मनोबल पूरी तरह बढ़ चुका है ।मालूम हो कि भागलपुर में अपराधियों द्वारा एक दवा दुकान में लूट कि घटना को अंजाम दिया है ।अपराधियों ने दवा दुकानदार को पहले घायल कर दिया और नकद 35 हजार रुपया सहित 2 मोबाइल लूट कर फरार हो गए ।
घटना इशाकचक थाना क्षेत्र के नेत्रहीन विद्यालय के नजदीक पूजा मेडिकल स्टोर की है ।जहा से बेखौफ अपराधियों ने तांडव मचाया और दुकानदार सज्जन कुमार अग्रवाल को घायल कर रुपए ले फरार हो गए ।घटना की सूचना पीड़ित के द्वारा पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस द्वारा जांच किया गया है और मामला दर्ज कर करवाई करने की बात पुलिस द्वारा कही जा रही है ।घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में दहशत का माहौल हो ।