बिहार :होटल में घुसा ट्रक, चालक की हुई दर्दनाक मौत ,बाल बाल बचे कर्मी

बिहार/ कैमूर

कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के एनएच 2 के पास सड़क किनारे चल रहे गुरु नानक होटल में तेज रफ्तार ट्रक के घुस जाने से ट्रक के चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, लेकिन होटल में मौजूद कर्मी बाल बाल बचे,नहीं तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था ।
दरअसल गुरु नानक होटल के पास देर शाम आठ बजे क्रीम से लदे ट्रक का चालक ट्रक खड़ा कर अपनी गाड़ी का शीशा साफ कर रहा था, तभी मोहनिया की तरफ से तेज रफ्तार आ रही अनियंत्रित ट्रक अचानक खड़े ट्रक में धक्का मारते हुए होटल में जा घुसा ।






जब यह हादसा हुआ उस समय होटल में भीड़ नहीं था नहीं तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रक में धक्का लगने पर शीशा साफ कर रहा चालक नीचे गिरा और चालक को ट्रक रौंदते हुए होटल में जा घुसा। चालक की दर्दनाक मौत हो गई और होटल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।प्रत्यक्षदर्शी ने बताया होटल के पास एक ट्रक का चालक गाड़ी खड़ा कर शीशा साफ कर रहा था तभी दूसरा ट्रक जो मोहनिया के तरफ से आ रहा था उसका चालक सो गया था और वह तेज रफ्तार में ट्रक में ठोकर मारा जिससे उसकी चालक की मौत हो गई। फिर ठोकर मारते हुए वह होटल में घुस गया। अगर होटल में भीड़ होता तो बहुत बड़ा हादसा हो जाता ।






मौके पर मौजूद एनएचआई ने बताया तेज रफ्तार ट्रक के चालक के सो जाने के कारण यह घटना हुई है । स्थानीय पुलिस भी आ गया है उस की डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए चली गई है। हम लोग को भी सूचना मिला हम लोग मौके पर पहुंचे हैं। हम लोगों का क्रेन और हाइड्रा आते ही तुरंत होटल के अंदर से ट्रक को निकालने का काम जारी रहेगा। होटल पूरी तरह डैमेज हो गया है ।






Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *