बिहार :सूबे के 18 पुलिस कर्मी गणतंत्र दिवस पर किए जाएंगे सम्मानित , पुलिस पदक की हुई घोषणा

देश/बिहार

केंद्र सरकार ने हर वर्ष गणतंत्र दिवस पर दिए जाने वाले पुलिस पदक की घोषणा कर दी है।मालूम हो कि  गणतंत्र दिवस पर सभी वीर पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।






जानकारी के मुताबिक विभिन्न वर्गों में बिहार के 18 पुलिसकर्मी पुलिस पद के लिए चयनित किए गए हैं। इनमें से 5 पुलिसकर्मियों को उनकी वीरता के लिए पुलिस पदक प्रदान किए जाएंगे। इनमें विशिष्‍ट सेवा के लिए 2 जवानों को राष्ट्रपति पुलिस पदक पुरस्कार दिए जाएंगे।

इसके अलावा मेधावी सेवा के लिए 11 जवानों को पुलिस पदक देकर सम्मानित किया जाएगा।
गौरतलब हो कि इससे पहले बिहार के तीन पुलिसकर्मियों का चयन केंद्रीय गृह मंत्री मेडल के लिए किया गया था। इनमें पुलिस अकादमी, राजगीर के हवलदार भोगेंद्र मिश्र और सीटीसी, नाथनगर के कांस्टेबल अनुरंजन कुमार व कांस्टेबल विपिन कुमार सिंह शामिल हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री मेडल की शुरुआत वर्ष 2018 में की गई थी। इसका उद्देश्‍य अपराध की जांच के उच्च प्रोफेशनल मानकों को बढ़ावा देना और जांच अधिकारियों द्वारा की गई जांच की उत्कृष्टता की पहचान करना है।






Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *