राजेश दुबे
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सोमवार को बिहार विधान परिषद के सभी नौ उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। नव निर्वाचित सभी उम्मीदवारों को जीत का प्रमाणपत्र भी सौंप दिया गया है। विधानसभा सचिव ने विधान परिषद के लिए निर्विरोध निर्वाचित जदयू के 3, बीजेपी के 2, राजद के 3 और कांग्रेस के 1 उम्मीदवार को जीत का प्रमाणपत्र दिया।मालूम हो कि आज नाम वापसी के आखिरी दिन समयसीमा समाप्त होते ही सभी नौ उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा कर दी गई।
मालूम हो कि
जेडीयू से गुलाम गौस, भीष्म साहनी और डॉ. कुमुद वर्मा निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए, जबकि बीजेपी से संजय मयूख और सम्राट चौधरी को जीत का प्रमाणपत्र दिया गया। वहीं आरजेडी कोटे से निर्वाचित फारुख शेख, सुनील कुमार सिंह और रामबली सिंह के साथ ही कांग्रेस के समीर कुमार सिंह को भी जीत का प्रमाणपत्र दिया गया। नौ सीटों के लिए कुल नौ उम्मीदवार ही मैदान में थे, इसलिए सभी को निर्विरोध घोषित किया गया। मालूम हो कि विधान परिषद के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 25 जून थी, जबकि 26 जून को नामांकनपत्रों की जांच की गई थी।