बिहार : मौसम विभाग ने बारिश और वज्रपात को लेकर 10 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

पटना/डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिहार के एक दर्जन जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है और दर्जनों लोगो की मौत बाढ़ से हो गई है जबकि वज्रपात से पिछले एक महीने में लगभग 150 लोग जान गंवा चुके है ।मालूम हो कि गुरुवार को भी बज्रपात से बिहार में 8 लोगो की मौत हुई है ।उसके बाद अब फिर मौसम विभाग ने 10 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है ।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मानसून की अक्षीय रेखा के पटना और वाराणसी से गुजरने और पूर्वी उत्तर प्रदेश से मध्यप्रदेश तक एक ट्रफ रेखा बनने की वजह से राज्य के दस जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की स्थिति बनी है। 

साथ ही राज्य के अनेक भागों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। जिन जिलों में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की स्थिति का पूर्वानुमान है उनमें उत्तर बिहार के सारण, सीवान, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, खगड़िया, समस्तीपुर, सुपौल अररिया और किशनगंज शामिल हैं।

गुरुवार को शिवहर, सीतामढी, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली समेत कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई थी।राज्य में सबसे ज्यादा बारिश कटिहार में 100 मिमी, बालतारा में 80 मिमी, ठाकुरगंज, बेलसंड और बीहपुर में 60 मिमी बारिश दर्ज की गई। पूर्णिया में भी 29.5 मिमी बारिश हुई।