पटना /संजीव तिवारी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शनिवार को सूबे के अलग अलग जिलों में महागठबंधन के द्वारा दिल्ली में कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में मानव श्रृंखला बनाई गई।मालूम हो कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुद्ध स्मृति पार्क के पास मानव श्रृंखला में शामिल हुए । तेजस्वी यादव ने इस मौके पर कहा कि महागठबंधन के लोग किसानों के संघर्ष में उनके साथ खड़े हैं। केंद्र सरकार पूंजी पतियों के साथ है।
उन्होंने कहा कि बिहार में 2006 से ही किसानो की हक मारी हो रही है। तेजस्वी ने कहा काले कानूनों की वापसी तक संघर्ष जारी रहेगा।तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि कृषि कानूनों के जरिए किसानों की जमीन पूंजीपतियों को सौंपने की तैयारी है। कहा कि बचपन से जय जवान-जय किसान का नारा सुनते आए थे लेकिन, भाजपा सरकार फंडदाताओं के लिए जवान और किसान को ही आपस में लड़वा रही है। महागठबंधन शुरुआत से किसानों के संघर्ष में साथ खड़ा है।

तेजस्वी ने कहा कि सरकार यह भूल गई है कि जवान भी किसान परिवारों से ही हैं। उनमें भी आक्रोश है।उन्होंने कहा कि महागठबंधन के साथी पूछना चाहते हैं कि मुख्यमंत्री चुप क्यों हैं। उन्हें बताना चाहिए कि तीनों कृषि कानून किसानों के हित में हैं या नहीं। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि सरकार लोकतंत्र का गला घोंटने में लगी है। हम लोग एकजुट होकर जनहित के मुद्दों पर आवाज बुलंद करते रहेंगे।