बिहार /डेस्क
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर बीजेपी ने ही सवाल उठा दिया है ।मालूम हो कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने अपने फेसबुक पोस्ट पर बिगड़ते हालात को लेकर चिंता जाहिर करते हुए डीजीपी से बात करने की बात लिखी है ।
श्री जायसवाल ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा है कि सुबह बेतिया से पटना की ओर चला हूं ।
रास्ते में सेमरा में जनता ने सड़क जाम किया था ।उनसे मिलने पर पता चला कि सेमरा में आए दिन चोरी हो रही है और आज जब गांव वालों ने चोर को पकड़ने का प्रयास किया तो वह मोटरसाइकिल छोड़कर भागने में सफल हुआ।
उन्होंने लिखा कि तुरकौलिया थाना प्रभारी को फोन किया गया तो उल्टे वह गांव वालों को धमकाने लगा कि हम आएंगे तो तुम ही लोगों को गिरफ्तार करेंगे । श्री जायसवाल ने लिखा कि पूर्वी चंपारण के थानों में बहुत अव्यवस्था हो गई है। रक्सौल से लेकर मोतिहारी तक लगातार अपराध की घटनाएं हो रही हैं और मोतिहारी पुलिस प्रशासन अपराधियों को पकड़ने में अक्षम सिद्ध हो रहा है।साथ ही लिखा कि रक्सौल हत्याकांड के बारे में भी मैंने बात किया था नतीजा अभी तक नहीं निकला।
मैं आज स्वयं डीजीपी से मिलकर पूर्वी चंपारण जिले के कानून व्यवस्था के बारे में बात करूंगा।बता दे कि बिहार में आएदिन लूट ,हत्या और अपहरण की वारदात हो रही है ।जिसके बाद महागठबंधन के नेता सवाल उठाते रहे है ।लेकिन अब सरकार में शामिल बीजेपी सवाल उठा रही है ।जिसके बाद विपक्ष को भी सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ हमला बोलने का मौका मिल गया है ।हालाकि बढ़ते अपराधिक घटनाओं के बाद पुलिस मुख्यालय द्वारा पैदल रात्रि गस्ती का निर्देश दिया गया है और पुलिस के द्वारा इसका पालन भी हो रहा है ।उसके बावजूद घटनाओं की बाढ़ आ गई है।