बिहार /जमुई
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मंगलवार को प्रेम प्रसंग में एक प्रेमी युगल ने जमुई झाझा रेलखंड के कटौना हाल्ट के समीप ट्रेन के आगे कूदकर अपनी ईहलिला समाप्त कर ली । बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह जमुई रेलवे पुलिस को सूचना मिली की जमुई झाझा रेलखंड के कटौना हाल्ट से पहले पिलर संख्या 387/ 5 के समीप एक युवक और युवती का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा हुआ है.
सूचना के बाद रेलवे तथा मलयपुर थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले पूरे मामले की जांच की. तो दोनों प्रेमी जोड़े की पहचान सदर थाना क्षेत्र के लठाने गांव निवासी उमेश तांती का 22 वर्षीय पुत्र गोविंद तांती के रूप में की गई.
जबकि युवती की पहचान लक्ष्मी तांती की 21 वर्षीय पुत्री जुली कुमारी के रूप में की गई है. दोनों प्रेमी युगल लठाने गांव के बताए जा रहे हैं. हालांकि पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पूरे मामले की हर एक एंगल से जांच कर रही है.थाना अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है और जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।घटना के बाद मृतकों के परिजनों में मातम का माहौल है ।